भागलपुर, मार्च 7 -- नवगछिया।निज संवाददाता। स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायत पर बीडीओ सह सीडीपीओ मोना कुमार सोनी ने शुक्रवार को तुलसीपुर पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20, 79 और 80 का जांच की। इस दौरान तीनों केंद्रों पर भारी अनियमितता पाई गई। केंद्र संख्या 20 पर मात्र 9 बच्चे उपस्थित मिले। जबकि सेविका द्वारा 40 बच्चों की उपस्थिति बनाई गई थी। यही नहीं सेविका ने तो 6 (शुक्रवार) को ही 7 मार्च (शनिवार) भी हाजिरी बना रखी थी। वहीं केंद्र संख्या 79 पर मात्र 15 बच्चे उपस्थित मिले। जबकि यहां भी 40 बच्चों की उपस्थिति बनाई गई थी। वहीं केंद्र संख्या 80 पर मात्र 8 बच्चे उपस्थित थे। सीडीपीओ ने सेविका से उपस्थिति और निरीक्षण पंजी की मांग की तो सेविका उपलब्ध नहीं कराई। इसके अलावा तीनों केंद्रों पर दोपहर के 12 बजे तक बच्चों को पोषाहार नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.