सेविका और सहायिका के बीच जैकेट और शॉल का वितरण
गिरडीह, जून 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने बाल विकास परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका के बीच जैकेट और शॉल का वितरण किया। इस मौके पर प्रमुख ने कहा कि स्कूल के पूर्व शिक्षा देनेवाली सेविका-सहायिका नौनिहालों की मां के समान सेवा करती है। राज्य सरकार भी उनकी सेवा व सम्मान की दिशा में अनोखी पहल करते हुए जैकेट (बंडी)और शॉल देने का काम कर रही है। जैकेट और शॉल वितरण समारोह में सीओ सह सीडीपीओ मो. हुसैन, बाल विकास परियोजना के सहायक चुन्नू किस्कू समेत कई पर्यवेक्षिका व सेविका सहायिका उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.