दुमका, मई 11 -- जामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका चयन को लेकर सोमवार को आमसभा का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया सीडीपीओ कुमारी ऋतु की देखरेख में संपन्न हुई। बाबूकदेली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन के लिए आयोजित आमसभा में चांदनी कुमारी को 34 अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उनका चयन सेविका पद के लिए किया गया। वहीं कविता कुमारी को 25 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान मिला। इसी प्रकार लगवन आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका चयन प्रक्रिया में संतोषनी हेम्ब्रम को 14 अंक प्राप्त हुए। वह पूर्व में सहायिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- नहीं मिला योग्य उम्मीदवार, ग्राम सभा रद्द इस केंद्र में केवल एक ही अभ्यर्थी ने आवेदन किया था। वहीं सिमलदुम्मा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन प्रक्रिया के तहत शिल...