कटिहार, मई 7 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र 19 मई को भमरेली पंचायत में होने वाले सहयोग शिविर को लेकर पंचायत भवन रघेली में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, बीपीएम सूरज दास सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- सेविका एवं आशा कार्यकर्ता करेंगे शिविर का प्रचार प्रसार , ...