सिमडेगा, फरवरी 28 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सीडीपीओ कार्यालय में सेक्टर 5 और 6 के लगभग 70 सेविकाओं को कई जानकारियां दी गई। पर्यवेक्षिका शोभारानी ने सभी को अपने क्षेत्र के बच्चों का वजन और लम्बाई 15 मार्च तक खत्म करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अनाथ बच्चों का डाटा बनाने और सिकल सेल से ग्रसित लाभुकों की सूची बनाकर जमा करने का निर्देश दिया। टीएचआर 15 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सैम बच्चों का समर ऐप में उपलोड करने का निर्देश दिया। सभी मातृत्व लाभुकों का डीबीटी सुनिश्चित कराने को कहा। मौके पर पर्यवेक्षिका जसिंता लकड़ा, कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.