देवघर, अगस्त 6 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बतौर प्रशिक्षक अजय पाठक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की यह एक प्रमुख सरकारी योजना है। इसका उद्देश्य प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके और न्यू बॉर्न बेबी के स्वास्थ्य के साथ ही पोषण में सुधार करना है। योजना के तहत पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं अगर दूसरा बच्चा लड़की होती है, तो 6 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। आंगनबाड़ी पर्यवे...