मधेपुरा, अप्रैल 22 -- उदाकिशुनगंज ,एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका तीन दिनों के हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर जाने से आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गया है। मामले में संघ के जिलाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि आल इंडिया आंगनवाड़ी वर्कर्स फेडरेशन (एटक) नई दिल्ली के आह्वान पर 21 से 23 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आहुत तीन दिवसीय धरना, आंदोलन में भाग लेने के लिए जिले के सभी सेविका और सहायिका जा रही है। हड़ताल अवधि की अवकाश स्वीकृत करने का आग्रह संघ द्वारा किया गया है। उसके बाद सेविका और सहायिका मंगलवार से ही हड़ताल पर चले गए हैं। यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया प्रखंड अध्यक्ष कुमारी प्रमिला ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगी।संघ की मांग है कि आंगनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.