गोपालगंज, अगस्त 22 -- सिधवलिया । अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाएं आगामी 25 अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक हड़ताल पर बैठेंगी l इसको लेकर बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ की प्रखंड अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में सेविकाओं ने कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है l सेविकाओं की मांगों में वेतन या न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय दिए जाने,खंडित मानदेय की जगह पूर्व की भांति पूरा मानदेय देने, मोबाइल रिचार्ज की राशि प्रत्येक माह बाजार दर से देने और सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और अन्य लाभ दिए जाने की मांगें शामिल हैं l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...