ललितपुर, मार्च 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला घुसयाना में नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने गए एक युवक का दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार ने अस्तुरा से युवक के साथी पर हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के लिए मांग उठाई। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला घुसयाना निवासी तौकीर पुत्र इदरीश खान ने सदर कोतवाली पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया कि दिनांक 21 मार्च को उसका दोस्त आमिल खान मोहल्ले में एक दुकान पर दाढ़ी बनवाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान दुकानदार से उसका विवाद हो गया। इस दौरान दुकानदार ने उस पर अस्तुरा से हमला कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.