मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। जिले में भू-राजस्व कर्मचारी का काम केवल दाखिल-खारिज और परिमार्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि इनसे 70 तरह की सेवाएं ली जा रही हैं। बावजूद इनका वेतन अधीनस्थ कर्मियों से भी कम है। इनका कहना है कि काम के भार से दबे हैं, लेकिन समुचित सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। ज्यादातर काम ऑनलाइन करने होते हैं, लेकिन इंटरनेट सुविधा तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। वेतन के पैसे से इंटरनेट या मोबाइल खर्च जुटाते हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में यातायात खर्च भी खुद ही वहन करना पड़ता है। अंचल में तैनात अमीन और सर्वेयर से भी कम वेतन पर काम करने से राजस्व कर्मचारियों में असंतोष पनप रहा है। घर से दूर पदस्थापित होने के कारण महिला राजस्व कर्मचारी रोज परेशानियों से जूझ रही हैं। इनकी मांग है कि गृह जिले में पदस्थापन सहित वेतन और सुविधाओं की सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.