प्रयागराज, मई 17 -- प्रबुद्धजन की समाज निर्माण में सहभागिता विषय पर केपी कम्युनिटी सेंटर में रविवार को 'संकल्प' संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कि प्रबुद्धजनों का यह संकल्प होना चाहिए कि वह सेवा करें क्योंकि सेवा करके ही समाज से पाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केबी पांडेय ने कहा कि समाज एक बहती हुई सरिता है, प्रबुद्ध लोगों की हमेशा यह जिम्मेदारी है कि इस सरिता को शुद्ध रखें, किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर उसे दूर किया जाए। कार्यक्रम संयोजक पूर्व एमएलसी तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रबुद्ध वर्ग की जिम्मेदारी है कि समाज को एक नई दिशा दें। समाज में व्य...