लोहरदगा, मई 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा से रिटायर होकर लौटने पर सीआरपीएफ जवान विकास उरांव का गुरूवार को लोहरदगा में भव्य स्वागत हुआ। आदिवासी सहयोग समिति लोहरदगा भारत संस्था सह ग्रामीण कमेटी बोंगा ने सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। विकास उरांव ने लोगों को संबोधित करते हुए अपने 28 साल देश सेवा का अनुभव बताया और युवा वर्ग को प्रोत्साहित किया। सुविधा के अभाव में सुदूरवर्ती क्षेत्र में गरीबी में रहकर बचपन में ही देश सेवा का सपना संजोया था, जिसे मेहनत और लगन से पूरा किया। देश की आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ की भूमिका और युवा वर्ग को राष्ट्रवाद का मतलब समझाया।

सम्मान समारोह संस्था के अध्यक्ष शिवदयाल ने बताया कि जिला के हर फौजी- पुलिस जवान को उनके सेवा से लौटने पर सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रवाद के संदेश और चेतना को इससे मजबूती मिलती है।...