जौनपुर, जून 18 -- बदलापुर (जौनपुर), सुजीत शुक्ल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने क्षेत्र के मिरशादपुर गांव स्थित रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ पदयात्रा निकाली। फोरलेन हाइवे से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां लोगों ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए जमीदार सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। रैली धनियामऊ बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश सशक्त हुआ है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना के तहत समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में अपराधी, माफिया, भ्रष्टाचार नहीं बल्कि विकास के नाम से जानी जा रही है। इस...