हरदोई, मार्च 30 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में शहर के एक पार्क में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। उसमें आगामी 6 अप्रैल को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाली सेवा सुरक्षा बचाओ महारैली सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए 6 अप्रैल को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सरकार को यह संदेश देना होगा कि शिक्षक अभी सोया नहीं है और अपनी मांगों के लिए जागरूक है। कहा कि सेवा सुरक्षा की धारा की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुधीर गंगवार, जिलामंत्री वीके राना, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, उपाध्यक्ष राकेश राजपूत, कोषाध्यक्ष बृज लाल वर्मा, आय व्यय निरीक्षक कृष्ण प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.