सेवा सुरक्षा और सम्मान को लेकर भोजनमाताओं का प्रदर्शन
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने सोमवार को भीमताल में भोजनमाताओं की सेवा सुरक्षा, सम्मान और श्रम के अनुरूप अधिकारों की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीईओ को ज्ञापन सौंपकर शासन तक उनकी मांगें पहुंचाने की अपील की गई। यूनियन अध्यक्ष शारदा ने कहा कि भोजनमाताएं वर्षों से विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें सेवा सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पाया है। संगठन की प्रचार मंत्री चंपा गिनवाल ने आरोप लगाया कि कई विद्यालयों में बिना ठोस कारण भोजनमाताओं को कार्य से हटा दिया जाता है तथा उनसे भोजन बनाने के अलावा सफाई, माली, चौकीदार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य भी कराए जाते हैं। यह भी पढ़ें- सेवा सुरक्षा और सम्मान को लेकर भोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.