अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में सेवा समाप्त किए जाने के बावजूद कर्मचारी के नौकरी में बने रहने और वेतन आहरण के आरोप ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने सीएमओ से आख्या तलब की है। आदेश में कहा गया है कि एसटीएलएस अवनेंद्र कुमार की सेवा समाप्ति का निर्णय जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 2024 को लिया जा चुका था, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई लंबित क्यों रही। 28 दिसंबर 2024 में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अवनेंद्र की सेवा समाप्ति के आदेश हुए थे। बताया कि तैनाती के समय जो ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, वह जांच में फर्जी पाया गया। इस संबंध में माथुरा एआरटीओ की रिपोर्ट का हवाला भी दिया गया, जिसमें कहा कि लाइसेंस संख्या किसी अन्य व्यक्...