सेवा समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
अररिया, जून 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को आयोजित सेवा समाधान दिवस के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, दखल-दहानी, अवैध कब्जा तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान फारबिसगंज शहर, नरपतगंज, भरगामा एवं अन्य क्षेत्रों से आए करीब दो दर्जन मामलों की समीक्षा की गई। एसडीओ ने प्रत्येक मामले का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनसुनवाई में पहुंचे अधिकांश आवेदनों का संबंध भू-राजस्व विभाग से था। इनमें भूमि पर अवैध कब्जा, दखल-दहानी, सीमांकन तथा अन्य राजस्व संबंधी विवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.