सेवा समर्पण संस्थान के खिलाड़ियों का दबदबा
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोनभद्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एक दर्जन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी आगामी 6 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सेवाकुंज आश्रम के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रदेशीय जूनियर बालक हैंडबॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.