गिरडीह, अप्रैल 20 -- डुमरी। बरनवाल सेवा सदन इसरी बाजार में शनिवार रात को समाज की बैठक हुई। बैठक में सेवा सदन संचालन समिति का चुनाव कराया गया। जिसमें बतौर पर्यवेक्षक विजय बरनवाल, आनंद बरनवाल और उमेश बरनवाल उपस्थिति थे। चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु सूरज बरनवाल और पवन कुमार गुप्ता को 27-27 मत प्राप्त हुए। जबकि संजीत राज चेतानी को 19 मत प्राप्त हुए। सूरज बरनवाल और पवन कुमार गुप्ता को समान मत मिलने के कारण सूरज बरनवाल को सत्र 2026-2028 और पवन कुमार गुप्ता को सत्र 2028-2030 के लिए अध्यक्ष हेतु चुना गया। वहीं सचिव पद पर सौरभ कुमार सोनू और कोषाध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार सूर्यवंशी निर्विरोध चुने गए। तत्पश्चात संगठन के निवर्तमान पदाधिकारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मौके पर बलवंत बरनवाल, बम शंकर बरनवाल, महेन्द्र बरनवाल, विवेक कुमार, राकेश कुमार, शश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.