पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के प्रकाशचंद्र जैन सेवा सदन में दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का मंगलवार को मरीजों की जांच, चश्मा और कंबल देने के बाद समापन हुआ। शिविर में रांची के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू कुमारी ने मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। सेवा सदन के महासचिव सुरेश जैन पूरी टीम के साथ शिविर के सफल आयोजन में तत्परता से जुटे रहे। महासचिव ने बताया कि यह शिविर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शिविर के प्रथम दिन रविवार को डॉ. खुशबू कुमारी ने 15 तथा सोमवार को 18 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, जिनकी पुनः नेत्र जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। महासचिव के अनुसार प्रकाशचंद्र जैन सेवा सदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.