सेवा-संस्कार सीखने की पाठशाला है प्रशिक्षण वर्ग
प्रयागराज, मई 15 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा यमुनापार का दो दिनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुक्रवार को सच्चा बाबा आश्रम, अरैल में हुआ। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने की। मुख्य वक्ता दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की सेवा, संस्कार और संयम की पाठशाला है। प्रभा शंकर पाण्डेय, अवधेश चन्द्र गुप्ता, अनिल सिंह, अमरनाथ यादव, महेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। नीरज त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, विधायक पीयूष रंजन निषाद, विधायक राजमणि कोल, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.