भदोही, जून 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार और सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रदेश सरकार पांच से 21 जून तक जिलेभर में व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यह निर्देश गुरुवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री तथा जिला प्रभारी एके शर्मा ने अधिकारियों को दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री समेकित जनकल्याण अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि...