लातेहार, सितम्बर 29 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीएम मोदी के जन्मदिन पर गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा संचालित सेवा संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इसमें यात्रा को सफल बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संपन्न बैठक के हवाले से प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक कुमार ने आगामी 4 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा बेतला आने की जानकारी दी। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, लातेहार जिला के ईश्वरी सिंह, युवा मोर्चा के छोटू राजा, बरवाडीह मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, प्रवीण कुमार, दिलीप पासवान समेत कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: सेवा संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यक्रम पर मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...