सेवा संकल्प यात्रा का विशुनगढ़ में हुआ स्वागत
कन्नौज, अक्टूबर 1 -- विशुनगढ़, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को विशुनगढ़ कस्बे के रामलीला मैदान में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, शौचालय सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी दी गई। कुलदीप के नेतृत्व में चल रही सेवा संकल्प यात्रा में शामिल लोगों ने योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और केंद्र सरकार की योजनाओं से मिले लाभों पर चर्चा की। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वडऩगर से वाराणसी जा रही यात्रा में करीब 50 लोग 25 बाइकों पर शामिल हैं। विशुनगढ़ पहुंचने पर यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों को भोजन की किट भी वितरित की गई। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत, भाजपा नेता रामबक्श लोधी, सुधीर कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.