शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को जिले में पहुंची। वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा के जिले में प्रवेश पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवायात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा के निर्धारित मार्ग पर स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। यह भी पढ़ें- कुसमरा में बाइक संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों क...