बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- हैदरगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म भूमि बड़नगर गुजरात से चलकर उनकी कर्मभूमि जा रही सेवा संकल्प यात्रा का हैदरगढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। मां पीतांबरा प्रतिष्ठान मंगलपुर में ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह की अगुवाई में बुल्डोजर से पुष्प वर्षा कर सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत किया गया। भारत माता की जय का उद्घोष हुआ। इसी क्रम में बाद बारा टोल प्लाजा पर विधायक दिनेश रावत की अगुवाई में स्वागत के पश्चात सीएचसी हैदरगढ़ में पुष्प वर्षा की गई। पराग डेयरी परिसर में विधायक दिनेश रावत, आरती रावत, लाला लक्ष्मी नरायन साहू, राजकुमार सिंह, शेखर मिश्रा, वेद बाजपेई, कुशमेश मिश्रा, अरूण शुक्ला, महादेव पाठक एवं संतोष श्रीवास्तव आदि भाजपा नेताओं ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं को औसानेश्वर महादेव मंदिर की फोटो वितरि...