सेवा संकल्प यात्राओं को राजनाथ सिंह और अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जाने वाली 'वडनगर से वाराणसी' और 'वाराणसी से वडनगर' सेवा संकल्प यात्राओं को वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वडनगर में गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। यह सेवा बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों और लगभग 1159 गांवों से होकर गुजरेगी तथा लगभग 40000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वडनगर और वाराणसी से निकलने वाली इस बाइक यात्रा में लगभग 1000 युवा भाग लेंगे। सेवा संकल्प यात्राओं के समन्वयक एवं भाजपा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने कहा है कि वडनगर और वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि, दोनों स्थानों से 17 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे एक साथ दो दिशाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.