पीलीभीत, सितम्बर 29 -- अमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि सहित अन्य विभागों ने स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक श्याम सिंह , खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल पाठक, चन्द्र प्रकाश, ग्राम प्रधान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में...