उरई, सितम्बर 23 -- माधौगढ़। संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा बुधवार को बंगरा पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।बंगरा चौराहा पर यात्रा में शामिल बाइक सवारों पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद आयोजित चौपाल में विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में यह सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण पर भाजयुमो का सेवा संकल्प शुरू इस दौरान विधायक ने जालौन के प...