सेवा संकल्प दिवस पर भंडारे का आयोजन
कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक संदीप बंसल के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए नगर के पीपल चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी राजीव दुबे ने किया। भंडारे का शुभारंभ श्रीविजयनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, व्यापारियों एवं नगरवासियों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और संदीप बंसल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राजीव दुबे ने कहा कि सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है और सेवा संकल्प दिवस का उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.