संभल, सितम्बर 21 -- एमजीएम कॉलेज, संभल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी नेमपाल सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं के साथ पौधरोपण किया। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और पोषण भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...