बेगुसराय, सितम्बर 12 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सेवा संकल्प कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष अजय कुमार ने की। जिला महामंत्री राम प्रवेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 17 सितम्बर से बीजेपी द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम शुरू करने की योजना की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक में ललित पासवान, विजय कुमार सिन्हा, अनिल कुशवाहा, अमित कुमार अंशु, उपेन्द्र सहनी, डॉ रंजीत प्रसाद सिंह, जवाहर चौधरी, रामनारायण चौधरी,अरूण गुप्ता,मनोज झा,संजीत महतो,ललन महतो, नंदलाल ठाकुर, अंकित गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सेवा संकल्प कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की दी गई जानकारी यह ...