सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर बड़हरा कोठी प्रखंड की नाथपुर पंचायत के उदितग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 138 का कायाकल्प कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं मुखिया पुष्पा देवी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि नीति आयोग एवं जिला प्रशासन के निर्देश के तहत प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में नाथपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 138 का कायाकल्प कार्य पूरा होने के बाद इसका शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ काय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.