पूर्णिया, सितम्बर 30 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में 158 आँगनबाड़ी केन्द्रों का जीर्णोद्धार और 59 केन्द्रों का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या-06 (प्रखंड-बायसी) एवं आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या-35 (प्रखंड-डगरुआ) का औचक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2026 से संचालित सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत ज़िले के सभी मरम्मती योग्य आँगनबाड़ी केन्द्रों के जीर्णोद्धार एवं रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस अभियान के तहत ज़िले में कुल 158 केन्द्रों का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है, जिसमें लगभग 100 केन्द्रों का कार्य 02 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ...