बागपत, सितम्बर 12 -- बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। अभियान के तहत 13 प्रकार के कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर 200 टूलकिट वितरण और शाम को दो लाख दीप जलाने की योजना है। 25 सितंबर से सात अक्टूबर तक 101 पुस्तकालयों का लोकार्पण और सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों में 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 300 आ...