लखनऊ, सितम्बर 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस मुहिम के जरिए हर वर्ग तक पहुंचने की कवायद हो रही है। सरकार और संगठन की नजर अभियान के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव पर भी है। अभियान के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 5.90 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारीरक्तदान शिविरों का आयोजन प्रदेशभर में आयोजित 354 रक्तदान शिविरों में कुल 8,323 लोगों ने रक्तदान किया। विश्वकर्म...