सहारनपुर, सितम्बर 27 -- कंपनी गार्डन के निकट नवाबगंज चौक पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और महापौर अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जन-धन, आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, जल जीवन, पीएम स्वनिधि, मुद्रा, पीएम विश्वकर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, स्टार्टअप, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया योजनाओं की जानकारी दी गई।विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में दिखी जनकल्याणकारी य...