विकासनगर, सितम्बर 28 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में विद्यार्थियों ने कागज पर अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। बच्चों ने चित्रों और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए विकसित भारत की अपनी परिकल्पना सामने रखी। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के भविष्य और समाज के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने बच्चों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पौधरोपण करने, बड़ों का सम्मान करने और नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। जीजीआईसी और प्राथमिक विद्यालय कोटीकनासर में विचार-विमर्श के दौरान विद्यार्थियों को सेवा सं...