सेवा संकल्प अभियान में पीएचसी नोनारी में चला सफाई अभियान
कानपुर, सितम्बर 27 -- डेरापुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को डेरापुर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोनारी और बड़ागांव भिक्खी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पाण्डेय ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर जोर देते हुए कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का भी आह्वान किया। कहाकि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.