पीलीभीत, सितम्बर 16 -- पीलीभीत。 प्रधानमंत्री के सेवाकाल के 25 वर्ष सेवाकाल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन गोमती उद्गम स्थल पर भव्य दीपदान कार्यक्रम होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। गोमती नदी के किनारे घाटों पर भी दीप जलाए जाएंगे। जन कल्याणकारी योजनाओें की लाभार्थी अपने घरों में दीप जलाएंगे। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देंगे, दीप जलाएंगेकार्यक्रम की योजनाएँ प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारियां दे दी गई है, जो तय समय पर निभाएंगे। 17 सितंबर को गोमती उद्गम स्थल पर शाम सात बजे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्र और राज्य की...