सेवा संकल्प अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
रुडकी, सितम्बर 28 -- झबरेड़ा, संवाददाता। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी मानवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंन छात्रों को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निबंध लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने देशभक्ति, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को केंद्र में रखकर अपनी प्रतिभा दिखाई। निबंध और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने समाज में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.