हरदोई, सितम्बर 6 -- हरदोई, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पंचायत सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर और विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता का भोग करने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। पार्टी की कार्यसंस्कृति सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की है। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित स्वच्छ भारत मिशन, जनधन, उ...