बलिया, अक्टूबर 3 -- बैरिया। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में साहित्य विभाग की ओर से 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत शनिवार को गोष्ठी हुई। शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण व प्राचार्य डॉ. अरविंद राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. राय ने कहा कि 'सेवा संकल्प' अभियान महज कोई राजनीतिक अथवा प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता है। बताया कि सेवा भारतीय संस्कृति और संस्कार का मूल आधार है। कहा कि समर्पण और अथक परिश्रम के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: युवाओं में सेवा और संवेदना की भावना विकसित करना जरूरी : खजानदास समाज के प्रति जागरूकता और...