रामगढ़, सितम्बर 7 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। हाथमारा पोचरा स्थित रामगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व मंच संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक रोशन लाल चौधरी व पूर्व विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सामूहिक वंदे मातरम् गायन से किया। जिलाध्यक्ष ने स्वागत भाषण व विषय प्रवेश कर अभियान की रूपरेखा रखी। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 सेवा कार्यों का ...