सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला
बरेली, सितम्बर 10 -- भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल रहे। मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यशाला में सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद और डॉ. सीपीएस चौहान ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है।पार्टी यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.