मऊ, सितम्बर 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को कस्बे में दोहरीघाट मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई।इसमें भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारीयों से अवगत कराया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री भाष्कर निषाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सेवा संकल्प कार्यशाला में आगामी कार्यक्...