छपरा, सितम्बर 6 -- सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे जनहित और सेवा कार्यों के कार्यक्रम छपरा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय के अटल सभागार में रविवार को जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वानसेवा कार्यों का आह्वान प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन मां भारती की सेवा और देशवासियों के उत्थान को समर्पित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से...