रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से ऊधमसिंह नगर में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के निर्देशन में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने बताया कि अभियान के दौरान 'आशीर्वाद का दीया', '25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत', 'नमो सेवा गाथा', 'आंगन का उत्सव', 'कहानी बदलाव की', 'विकसित भारत संकल्प यात्रा', 'सेवा ज्योति यात्रा', 'सेवा मेरा योगदान', 'सेवा सेतु अभियान', 'रंगोली राष्ट्र' और 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा मनाए...