सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्यसभा सांसद ने लगाया झाड़ू
चंदौली, अक्टूबर 3 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान उन्होंने नौ दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। जबकि एक दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Mau News: सेवा संकल्प अभियान : दिव्यांगजनों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.