शामली, सितम्बर 28 -- कांधला। सोमवार को।राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'मेरे सपनों का भारत' रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पोस्टरों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों और संदेशों के जरिए प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की निशा पुत्री एजाज बेग तथा बीए द्वितीय वर्ष की महक पुत्री शाहिद ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष की बुशरा पुत्री कासिम तथा वंशिका शर्मा पुत्री संदीप शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की अर्शी पुत्री मोहम्मद फारूक ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई रच...